फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बिजली जाते ही ठप हो रहे बीएसएनएल के टॉवर

बिजली जाते ही ठप हो रहे बीएसएनएल के टॉवर

Fri, 03 May 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली जाते ही ठप हो रहे बीएसएनएल के टॉवर
इटावा। डीजल न मिलने से बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर बिजली जाते ही शोपीस बन रहे हैं। इन दिनों बिजली की लाइनों से आग लगने की घटनाओं को देखते हुए हवा चलने पर एहितयातन सप्लाई बंद की जा रही है। सप्लाई बंद होते ही मोबाइल टॉवर भी काम करना बंद कर देते हैं। जिससे बीएसएनएल यूजर्स परेशान हैं।
विज्ञापन


दूरसंचार विभाग ने अपने मोबाइल टॉवरों के लिए डीजल देना बंद कर रखा है। जिलेभर में बीएसएनएल के 225 टॉवर लगे हैं। इनमें 125 टूजी तथा एक सैकड़ा थ्रीजी के टॉवर लगे हैं। यह टॉवर बिजली रहने तक काम कर रहे हैं। बिजली जाते ही शोपीस बन जाते हैं। दरअसल इन टॉवरों को निर्बाध रूप से चालू रखने के लिए जेनरेटर की व्यवस्था ठप पड़ी है। जेनरेटर चलाने के लिए डीजल नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


इस समस्या से ग्रामीण क्षेत्र के लोग सर्वाधिक प्रभावित हैं। आग से फसल को होने वाले नुकसान को देेखते हुए बिजली विभाग उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद कर रहा है। यानी पूरे दिन बिजली नहीं रहती है। यहीं नहीं जब कभी भी तेज हवा चलती है, तब भी बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। आलम यह है कि ज्यादातर समय सप्लाई बंद चल रही है। जिससे बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा बकेवर के बाहर पुराने मुगल रोड के किनारे बीएसएनएल का टॉवर लगा है। इस टॉवर पर बिजली सप्लाई सरायजलाल फीडर से है। लाइट जाते ही इस टावर के नेटवर्क ठप हो जाते हैं। इससे बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं में रोष बना हुआ है। ग्राम नगला तुला निवासी अरविंद ऋषीश्वर ने बताया कि बीएसएनएल की सिम अब काम नहीं कर रहा है। आएदिन की समस्या हो गई है। कस्बा लखना निवासी सर्राफा व्यवसायी मनीष माहेश्वरी का कहना रहा कि लाइट जाते ही बीएसएनएल सिम ठप हो जाते हैं। बात करना मुश्किल हो रहा है। कस्बा लखना निवासी शिक्षक संदीप ने बताया कि गर्मी के इन दिनों में बीएसएनएल सिम पड़े मोबाइल खिलौना मात्र हो गए हैं। बीएसएनएल के अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे। कस्बा निवासी व्यापारी नेता एवं सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा कि काफी परेशान रहे, अब बीएसएनएल की सिम ही हटा दी है।


समस्या को लेकर दूर संचार विभाग के जिला प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कॉरपोरेट कार्यालय से जेनरेटर के लिए डीजल मिलना बंद हो गया है। इसे काफी समय हो चुका है। इसलिए समस्या बनी हुई है।


सरकारी विभागों के अधिकारियों के पास आमतौर पर जो सीयूजी नंबर हैं। वे बीएसएनएल के हैं। लोग इस समस्या के चलते अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed