{"_id":"5c815dbebdec2214367b6536","slug":"161551982014-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग से गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग से गृहस्थी राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ग्राम नगला गुदे की कांशीराम कॉलोनी के 18 नंबर ब्लॉक के 208 नंबर क्वार्टर में गुरुवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मशक्कत के बाद आग बुझी। पीड़ित ने बताया कि 10 हजार की नकदी समेत करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।
गृहस्वामिनी संतोष कुमारी पत्नी राकेश कुमार गुरुवार को घर में ताला बंद करके बाजार गई थी। तभी शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। खिड़कियों से तेज धुुआं उठने से हड़कंप मच गया। आग में चारपाई, बिस्तर, कपडे़ आदि गृहस्थी का सामान आदि जल गया। मौके पर पहुंचे चेयरमैन हाकिम सिंह ने पीड़िता को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने भी पहुंचकर मौका मुआयना किया।