{"_id":"5c421427bdec2211d240ae6a","slug":"161547834407-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों का एक दिन का मानदेय कटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों का एक दिन का मानदेय कटाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के चौकीदारों को बुलवाकर थाना प्रभारी ने मीटिंग कर उनके पेच कसे। क्षेत्र व गांव के अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के बारे में सूचना नहीं देने को कहा। कई चौकीदारों के न पहुंचने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
क्षेत्र में चोरी आदि की वारदातों के घटने को लेकर थाना प्रभारी सख्त हैं। थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ग्रामों के चौकीदारों को थाना पर बुलाकर मीटिंग ली। इंस्पेक्टर बकेवर ने मीटिंग में आए चौकीदारों से क्षेत्र के अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के बारे में जानकारी देने की बात कही। इसमें एक चौकीदार ने ग्राम में पंचायत भवन में मौरंग रेत आदि डालकर कब्जा करने से ग्रामीणों की शिकायत की।
थाना प्रभारी द्वारा बुलाई गई चौकीदारों की मीटिंग में कई गांवों के चौकीदारों के न आने पर इंस्पेक्टर ने थाना के दीवान आर के मिश्रा से उनका एक दिन का वेतन काटने को कहा।