फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   60 लाख के बकाया पर सैफई की चार इमारतों की बिजली हुई गुल

60 लाख के बकाया पर सैफई की चार इमारतों की बिजली हुई गुल

Wed, 05 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
60 लाख के बकाया पर सैफई की चार इमारतों की बिजली हुई गुल
इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव सैफई में मौजूद सरकारी इमारतों पर बिजली विभाग की गाज लगातार गिर रही है। करीब सप्ताह भर पूर्व यहां की हवाई पट्टी की काटी गई बिजली तो जुड़ी नहीं, ट्रांजिस्ट हॉस्टल समेत चार सरकारी इमारतों की भी बिजली काट दी गई। इन चारों पर करीब 60 लाख रुपये की बकायेदारी है।
विज्ञापन


विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके शर्मा ने बताया कि सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर 5.68 लाख रुपये व ट्रांजिस्ट हॉस्टल पर 36.41 लाख रुपये बिजली बिल का बकाया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पर 5.68 लाख रुपये और कृषि उत्पादन मंडी परिषद पर 18.37 लाख रुपये के बिलों का बकाया बना हुआ है।
विज्ञापन


उक्त धनराशि के जमा न होने पर बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बिलों का भुगतान नहीं होगा, तब तक कनेक्शन जोड़े नहीं जाएंगे। इसके अलावा सैफई क्षेत्र में बिलों का बकाया जमा न करने और कटे हुए कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग करने पर 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सपा सरकार में सैफई गांव में कई बड़ी-बड़ी सरकारी इमारतें बनवाई गईं। इन इमारतों में सुख सुविधा के लिहाज से एसी लगे हैं। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली बिलों के बकाया को लेकर शासन की स्पष्ट नीति बनी है। इसमें 10 हजार या उससे अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उसी के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed