फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   प्रधान नहीं दे रहे शौचालय और आवास

प्रधान नहीं दे रहे शौचालय और आवास

Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रधान नहीं दे रहे शौचालय और आवास
इटावा। नगला सलहदी गांव के लोग सोमवार को तहसील पहुंचे और एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्रा से मुलाकात करके शौचालय व आवास दिलाए जाने की मांग की। लोगों ने कहा कि वह गरीबी में जी रहे हैं। उनके पास न आवास है और न शौचालय। प्रधान को बता चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जबकि प्रधान ने बताया कि सबकी समस्याएं एक साथ निपटाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


नगला सलहदी गांव की पार्वती देवी, विमला देवी, रेखा देवी, राजकुमारी, शांति देवी, रामकुमारी, दुला देवी, गुरहा देवी, आदि लोगों ने कहा कि उन्हें सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं मिली है। इतने पैसे नहीं है कि वह खुद अपना घर और शौचालय बनवा सकें। प्रधान को बताते हैं तो वह सुनते नहीं। इन महिलाओं ने एसडीएम से कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कराएं। कहा कि प्रधान अपने चहेतों को घर दे रहे हैं। इस संबंध में जब प्रधान शक्ति सिंह से जानकारी की तो उन्होंने बताया पंचायत बड़ी है। लोगों की समस्याओं का निपटारा धीरे-धीरे किया जा रहा है। एक साथ सभी की समस्याएं नहीं सुलझाई जा सकती हैं। जिन्हें शौचालय और आवास नहीं मिले हैं। उनकी समस्याओं का भी जल्द निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed