{"_id":"5d07de198ebc3e2c7546d05f","slug":"156079668413-etawha-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में कन्नौज के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में कन्नौज के युवक की मौत
विज्ञापन
इटावा। अलग-अलग सड़क हादसों में कन्नौज के एक युवक की मौत हो गई और मैनपुरी जिले के दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसईनावर बरौना मार्ग पर चंदरपुरा के पास रविवार रात करीब एक बजे गिट्टी लदे डंपर चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा डंपर भिड़ गया। हादसे में पीछे वाले डंपर का चालक कन्नौज के विशुनगढ़ के बहादुरपुर निवासी राहुल कुमार उर्फ दीपू (25) की मौत हो गई और क्लीनर भी घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जेसीबी से डंपर का केबिन तुड़वाकर शव को बाहर निकलवाया। क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे डंपर का चालक भाग निकला। दूसरा हादसा भरथना के मोहल्ला कृष्णानगर में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। भरथना-इटावा मार्ग पर बाइक छुट्टा गोवंश से टकरा गई।
विज्ञापन
इस हादसे में बाइक सवार मैनपुरी जिले के करहल निवासी धीरू (23) पुत्र मनीष और छोटू (22) घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।