फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   वाटर रिचार्जिंग, तालाब की खुदाई और पेयजल व्यवस्था में जुटें प्रधान

वाटर रिचार्जिंग, तालाब की खुदाई और पेयजल व्यवस्था में जुटें प्रधान

Sun, 16 Jun 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
वाटर रिचार्जिंग, तालाब की खुदाई और पेयजल व्यवस्था में जुटें प्रधान
इटावा। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की बसरेहर स्थित सीएचसी पर बैठक हुई। इसमें प्रधानों की समस्याओं के साथ भीषण गर्मी को देखते हुए वाटर रिचार्ज सिस्टम स्थापित कराए जाने, तालाबों की खुदाई और पेयजल समस्या पर विचार किया गया। संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने प्रधानों से आह्वान किया कि वे इन कामों को पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वाटर रिचार्ज होना बेहद जरूरी है। इसी तरह पौधा लगाने और पेयजल व्यवस्था सुधरनी चाहिए। इसके लिए सभी प्रधान पूरी शक्ति के साथ जुट जाएं। बैठक में प्रधानों ने शिकायत की कि लेखपाल व पंचायत सचिव आसानी से उपलब्ध नहीं होते। इसलिए कई महत्वपूर्ण काम अटक जाते हैं। गरीब लोगों को हर काम के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय पर बुलाते हैं। जबकि ग्राम स्तरीय अधिकारी यदि सप्ताह में एक दिन भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गांव में मौजूद रहें तो लोगों के तमाम काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। प्रधानों ने मांग की कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र घोषित किए व्यक्ति को इसकी कारण सहित सूचना दी जानी चाहिए। इससे प्रधानों पर संदेह न हो। अक्सर लोग कह देते हैं कि प्रधान ने उनका आवास कटवा दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजेन्द्र ऋषीश्वर ने कहा कि प्रधानों की समस्याओं को लेकर संगठन संघर्ष करेगा। जल्द ही इटावा में प्रदेश भर के प्रधानों का एक सम्मेलन कराया जाएगा। मंडल अध्यक्ष पंकज यादव ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि सारे प्रधान एकजुट होकर समस्याओं का सामना करें। बसरेहर ब्लाक अध्यक्ष वीपी राजन ने प्रधानों को बताया कि कार्ययोजना फीडिंग के बगैर कोई कार्य न कराएं। जो काम कराए हैं, उनके बिल बाउचर दुरस्त रखें। प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र दीक्षित ने कहा कि प्रधान अपनी पंचायत का विकास तेजी से कराएं। यदि कहीं कोई दिक्कत आए तो संगठन को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने बसरेहर ब्लॉक से तीन प्रधानों को जिला कमेटी में पदाधिकारी मनोनीत किया। जिनमें खुड़ीसर के प्रधान संजय कुमार चौधरी को जिला संगठन मंत्री, यासीनगर प्रधान प्रेम चंद्र शाक्य को जिला विधि सलाहकार और सिरसा प्रधान स्वतंत्र कुमार चौधरी को जिला महामंत्री बनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र की सभी पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed