{"_id":"64387e90b6e5a72345d36fe13e1138b2","slug":"15-were-arrested-including-gambling-councilor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते सभासद सहित 15 धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलते सभासद सहित 15 धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 10 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी मंजिल सैनी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार की दोपहर रामलीला रोड स्थित मडै़या शिवनरायण मोहल्ले में छापा मारा। वहां जुआ खेलते हुए सभासद सहित 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ एक लाख रुपये की धनराशि भी फड़ से बरामद की।
विज्ञापन
इतना बड़ा जुआ चलने पर भी जानकारी न होने पर चौकी प्रभारी को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। जिले में जुआ-सट्टा का कारोबार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार की दोपहर एसएसपी मंजिल सैनी को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली में रामलीला रोड स्थित मोहल्ला मड़ैया शिवनरायण में जुआ चल रहा है।
विज्ञापन
इस हाईप्रोफाइल जुआ की जानकारी होने पर एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे 15 लोगों को दबोच लिया। पुलिस टीम ने फड़ से एक लाख रुपये की धनराशि भी बरामद की।
विज्ञापन
पकड़े गए में सभासद अनिल गुप्ता पुत्र विद्याराम निवासी करमगंज थाना कोतवाली सहित निर्मल चंद्र पुत्र रामस्वरुप निवासी कटरा फतेह महमूद खां, बहुअन पुत्र चंद्रशेखर निवासी गांव दाउदपुर थाना लवेदी, हरप्रसाद पुत्र रामदयाल निवासी लालपुरा नई बस्ती, देवेंद्र कुमार पुत्र शिवराम सिंह निवासी पक्काबाग शामिल है।
साथ ही राजेश कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी पुरबिया टोला, मुकेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी रामलीला रोड़ मडैया शिवनरायण, संजीव कुमार पुत्र श्रीप्रकाश निवासी कटरा बलसिंह, श्रीकिशन पुत्र श्याम लाल निवासी बैरून कटरा, आकाश पुत्र जवाहरलाल निवासी कटरा फतेह महमूंद खां, गोविंद पुत्र छुना निवासी लालपुरा हैं।
इनके अलावा रहीम पुत्र वशरूद्दीन निवासी मोहल्ला उर्दू आहार, पुलकित पुत्र उपदेश बाबू निवासी पीएसी कालोनी, ग्रीश पुत्र हरीशचंद्र निवासी पचराहा एवं महेंद्र पुत्र प्रभुचरन निवासी मडै़या शिवनरायण भी शामिल है। कोतवाली पुलिस ने सभी पर आवश्यक धाराओं में कार्रवाई की है।