फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   15 found infected with dengue, eight showed symptoms

Etawah News: डेंगू से 15 संक्रमित मिले, आठ में लक्षण

Wed, 22 Nov 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
15 found infected with dengue, eight showed symptoms
इटावा। सर्दी की दस्तक के बावजूद जिले में डेंगू के संक्रमित एवं लक्षण वाले मरीजोंं के मिलने का क्रम बना हुआ है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में किट से डेंगू जांच के दौरान सोमवार को 51 में से जिन 15 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले थे। एलाइजा जांच में सभी मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में तीन अगस्त से लेकर 21 नवंबर तक डेंगू के 539 संक्रमित मिल चुके हैं। मंगलवार को पैथोलॉजी लैब में 31 मरीजों ने किट से डेंगू की जांच कराई, इनमें से आठ मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले। कुल मिलाकर 111 दिन में 798 डेंगू के लक्षण वाले मरीज मिल चुके हैं। पैथोलॉजी लैब में डेंगू की एनएस-1 जांच में लक्षण वाले मरीजों के निकलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को पैथोलॉजी लैब में खून की जांच के दौरान जिन आठ मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं उनमें गांव बलैयापुर के सुनील, किशगांव बरालोकपुर के देव बाबू, नगला बाबा के अजीत, रामताल की नंदनी, कचौरा रोड राजा का बाग की मंजू देवी, नगला हरचंद की प्रिया व शांति कॉलोनी के वंश आदि शामिल हैं। संक्रामक वार्ड में डेंगू के लक्षण वाले 11 मरीज भर्ती है। जबकि महिला वार्ड में बुखार से ग्रसित छह महिलाएं भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed