फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   तबादले के बावजूद तहसील में जमे आरोपी लेखपाल

तबादले के बावजूद तहसील में जमे आरोपी लेखपाल

Mon, 11 Feb 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
तबादले के बावजूद तहसील में जमे आरोपी लेखपाल
इटावा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे जमीन अधिग्रहण में किसानों से साठगांठ कर अधिक मुआवजा हड़पने की कोशिश करने के आरोपी लेखपाल तबादले के बाद भी तहसील क्षेत्र में जमे हुए हैं।
विज्ञापन


ताखा तहसील में बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे के जमीन अधिग्रहण में कुदरैल गांव के किसान से मिलकर उसे एक कमरे की जगह दो का मुआवजा दिलवाने के आरोपी लेखपाल को उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश ने निलंबित कर दिया था। इसके बावजूद एक्सप्रेस-वे से जुड़े हुए कामों को आरोपी लेखपाल से ही कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत भाजपा नेताओं ने अपर जिलाधिकारी से की। इस पर उक्त लेखपाल का तबादला चकरनगर तहसील में कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम मुर्चा के किसान धनीराम, राकेश जाटव तथा सोनेलाल जाटव ने किशनी-ऊसराहार सड़क मार्ग पर करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने का आरोप एक दबंग पर लगाया था। आरोप था कि कि लेखपाल की शह पर ऐसा किया गया। इसके अलावा भी अनेकों शिकायतें इन दोनों लेखपालों के खिलाफ हैं। ये लेखपाल लंबे समय से कार्यरत हैं। आरोपों के बाद दोनों लेखपालों की शिकायत भाजपा के स्थानीय नेताओं ने अपर जिलाधिकारी करने पर तबादला कर दिया गया। बावजूद दोनों लेखपालों से किसान सम्मान निधि योजना और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़े बैनामों का काम कराया जा रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ताखा सत्यप्रकाश का कहना है कि कि दोनों लेखपालों के तबादले का आदेश आ चुका है जल्द ही उन्हें कार्य मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed