फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   छोटे कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार ने दी सहूलियत

छोटे कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार ने दी सहूलियत

Sat, 02 Feb 2019 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
छोटे कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार ने दी सहूलियत
इटावा। छोटे कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार ने किसानों को सहूलियत देते हुए चयन की प्रक्रिया समाप्त कर दी है। अब बीज भंडारों पर बैंक पास बुक, आधारकार्ड व खतौनी लेकर जाने पर किसान को तत्काल स्प्रेयर की कीमत चुकानी होगी और उन्हें मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी। सब्सिडी उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। जिले के सभी आठ ब्लॉक स्थित बीज भंडारों पर इस समय करीब 400 मशीनें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


सरकार ने यह सहूलियत मानव व पशु चालित यंत्रों पर दी हुई है। इनमें हस्तचालित नेपसेक, बैट्री चालित स्प्रेयर, ड्रम सीडर, चैपकटर, हैंड बिनोइंग फेन, ग्राउंड नट पॉड स्ट्रीपर, इकोफ्रेंडली लाइट ट्रेप, मोबाइल रेनगन, सीड ट्रीटमेंट ड्रम, बीडर व ग्रासबीड स्लेशर शामिल हैं। स्प्रेयर बीज भंडारों पर उपलब्ध हैं। शेष आइटम प्राइवेट दुकानों से खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि एके सिंह ने बताया कि पूर्व व्यवस्था में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद किसान का चयन होता था। अब किसान उक्त प्रक्रिया पूर्ण कराकर तत्काल मशीन खरीद सकते हैं। बीज भंडारों पर कुल 800 स्प्रेयर मशीन उपलब्ध थी। जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत खरीदी जा चुकी हैं। शेष स्प्रेयर मशीनों की खरीद पर यह सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को उक्त अभिलेख कृषि विभाग के नामित कर्मचारी के पास जमा करने होंगे। विक्रेता किसान को कृषि यंत्रों की खरीद करने पर दो प्रतियों में रसीद प्रदान करेंगे। एक प्रति किसान के पास रहेगी और दूसरी नामित कर्मचारी के पास जमा करनी होगी। इसका लाभ उस कृषि यंत्र पर उन किसानों को नहीं मिलेगा, जो पांच वर्ष पूर्व उसे खरीद कर सब्सिडी प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed