फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   14 active hotspots with 33 active cases

33 एक्टिव केस होने से 14 हॉटस्पॉट बने

Sat, 23 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
14 active hotspots with 33 active cases
इटावा। जिले में कोरोना मरीजों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले 10 दिन में 33 नए मरीज सामने आ चुके हैं। नए मरीज मिलने के साथ ही हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कुल 14 हॉटस्पॉटों में शहर के पांच मोहल्ले और नौ गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि प्रवासी मरीज आने और जांच बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव मिलने पर शहर के मोहल्ले को 250 मीटर परिधि में और ग्रामीण क्षेत्र होने पर पूरे गांव को सील कर दिया जाता है। डीएम ने बताया कि अभी तक शहर के पांच मोहल्लों को हॉटस्पॉट होने के कारण सील किया गया। नौ गांवों में कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें आठ गांवों को पूरी तरह और इकदिल थाना क्षेत्र कंठगवा के केवल एक मोहल्ले को ही सील किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि हॉटस्पॉट घोषित गांव और मोहल्लों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहां पर जरूरी सामग्री की आपूर्ति प्रशासन अपने हिसाब से कराएगा। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि शहर के सभी पांच हॉटस्टपॉटों में केवल स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी और प्रशासन से तय किए गए दुकानदार ही आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी कर सकेंगे। इमरजेंसी मेडिकल आवश्यकता भी मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के मोहल्ला होमगंज निवासी वृद्ध गुरुग्राम के अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव निकला है। करीब चार दिन पहले ही परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए थे। गुरुग्राम से जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने होमगंज को सील कर दिया था। राहत की बात है कि परिवार के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि होमगंज में सब्जी मंडी को पुन: खोल दिया गया है। मंडी जिलाधिकारी के पूर्व आदेश की तरह खुलती रहेगी। रविवार को शहर समेत सदर तहसील के सभी बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed