फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बीएसए ने लापरवाह तीन शिक्षकों को नोटिस थमाया

बीएसए ने लापरवाह तीन शिक्षकों को नोटिस थमाया

Thu, 14 Mar 2019 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने लापरवाह तीन शिक्षकों को नोटिस थमाया
इटावा। विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे दो शिक्षक तथा एक शिक्षक को विद्यालय में गंदगी मिलने पर बीएसए ने कारण बताओ नोटिस थमाया है। साथ ही सात दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक बढ़पुरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिलखर का 12 मार्च को औचक निरीक्षण करने पर तैनात शिक्षिका गीता सोलंकी अनुपस्थित मिलीं। बताया कि उपस्थिति पंजिका में 8 मार्च से लगातार चिकित्सकीय अवकाश अंकित था। लेकिन चिकित्सकीय उपभोग करने संबंधी कोई कागजात नहीं मिला और न ही खंड शिक्षा अधिकारी को इस बारे में अवगत कराया गया। बताया इससे पूर्व भी शिक्षिका गत 10 से 24 सितंबर तक इसी प्रकार से चिकित्सीय अवकाश का उपभोग कर चुकी हैं। इस वजह से अग्रिम आदेशों तक उनके वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इसी प्रकार ब्लॉक सैफई स्थित प्राथमिक विद्यालय रुकईया का 13 मार्च को औचक निरीक्षण करने पर विद्यालय खुला मिला, लेकिन पंजीकृत 22 में से मात्र तीन बच्चे ही मिले। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका हेमलता लर्निंग कैंप में जाना बताया गया। कक्षों में गंदगी मिली तथा परिसर में
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडे पाथे जाते मिले। कक्ष की खिड़की खोलने पर बदबू आ रही थी। अलावा इसके मिड्डे मील की गुणवत्तापूर्ण सामग्री तथा सब्जी एवं मसालों का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। बीएसए ने बताया कि विद्यालय में व्याप्त गंदगी के चलते प्रधानाध्यापक कृष्ण पाल सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर उनसे सात दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि क्यों न अनियमितताओं के चलते अनिवार्य सेवानिवृत्ति के संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाए। ब्लॉक बसरेहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसगंवा का 12 मार्च को औचक निरीक्षण करने के दौरान शिक्षक देवेंद्र सिंह सोलंकी अनुपस्थित मिले। इस दौरान बच्चों ने प्रधानाध्यापक के बारे मे ठीक से पढ़ाने की शिकायत करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed