{"_id":"5991e8664f1c1b97778b47e7","slug":"121502734438-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के चावल ले जाते पकड़ा, डीलर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के चावल ले जाते पकड़ा, डीलर भागा
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
बकेव के ग्राम मेंहदीपुर में गरीबों का राशन बेचने जा रहा कोटेदार पुलिस को देखकर साथियों समेत भाग गया। पुलिस ने राशन लदी पिकअप को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने 20 क्विंटल चावल को सील कर दिया है।
महेवा ब्लाक की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर का राशन डीलर सोमवार को पिकअप में गल्ला लादकर बाजार में बेचने जा रहा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रह्म कुमार और ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय व बराऊख चौकी इंचार्ज नीरज शर्मा मय फोर्स वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर राशन डीलर व उसके साथी गाड़ी छोड़कर भाग गए। भरथना के पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिकअप में लदी राशन की बोरियों की तौल कराई।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि पिकअप में करीब बीस क्विंटल चावल लदा था। जिसको सील कर दिया गया है। कोटेदार के घर पर भी 22 क्विंटल गेहूं की बोरी मिली है। इसे अन्य राशन डीलर को देकर वितरण कराया जाएगा। कोटेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
- ग्राम मेंहदीपुर में गरीबों का राशन बेचने जा रहा कोटेदार भागा