फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   12 people arrested

एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया

Mon, 10 Apr 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 10 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
 12 people arrested
कचहरी में चेकिंग अभियान चलाते एसएसपी शिव हरी मीना। - फोटो : अमर उजाला

 एसएसपी शिवहरी मीणा ने सोमवार को पुलिस बल के साथ कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस फोर्स ने जजी परिसर, कलक्ट्रेट परिसर में जाकर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाने भेजा गया। वहीं कागजात न होने पर चार बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसएसपी ने कचहरी स्थित हवालात का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन

एसएसपी शिवहरी मीना भारी पुलिस फोर्स के साथ सीजेएम कोर्ट की ओर से चेकिंग अभियान पर निकले।  एक दर्जन लोगों के पास कोई कागजात न मिलने के कारण पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। उन्होंने बंदियों को पेशी पर ले जाने वाले सिपाहियों को भी चेक किया। एक सिपाही दो बंदियों को ले जाता दिखा। उनकी हिदायत पर दो सिपाही बंदियों के साथ गए। एक सिपाही बिना टोपी बंदियों को ले जाते मिला तो एसएसपी ने उसे फटकार लगाई। चेकिंग अभियान में एएसपी राम किशुन यादव, सीओ सिटी राघवेंद्र राठौर, एसओ फ्रेंड्स कालोनी रोहित तिवारी, एसओ सिविल लाइन आरसी दीक्षित, कोतवाल जीवाराम यादव और पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed