फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   12 logo per report

झगड़े में दो घायल, पूर्व प्रधान सहित 12 को भेजा जेल

Sun, 29 Nov 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
12 logo per report
सैफई। थाना क्षेत्र के तुलसीपुर ग्राम में शनिवार देर शाम दो पक्षों में लाठी-डंडे चले जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूर्व प्रधान सहित 12 लोगों को पकड़कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

सैफई थाने में तुलसीपुर निवासी पूर्व प्रधान नासिर खां के पुत्र नौशाद खां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार की देर शाम वह परिवार के साथ घर पर था। उसी समय गांव के पड़ोसी मोहम्मद एजाज खां उर्फ चांद बाबू पुत्र बदरूद्दीन व बदरुद्दीन खां पुत्र अलामत खां, शमसुद्दीन पुत्र अलामत खां, दिलशाद खां पुत्र शमसुद्दीन खां, शमशाद खां पुत्र शहाबुद्दीन खां, नईम खां पुत्र सलीम खां एक साथ उसके घर में घुस कर आए और लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से दिलशाद पुत्र शमसुद्दीन खां ने गांव के पूर्व प्रधान नासिर खां व निसार खां पुत्रगण सुबराती खां, नौशाद खां उर्फ मोहम्मद साहिल, एहसान खां, इरफान खां व इमरान खां पुत्रगण नासिर खां, राहुल खां पुत्र निसार खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट लिखते हुए पूर्व प्रधान समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश चंद्र यादव ने बताया कि दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर मौके पर जाकर दोनों पक्षों के 12 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसमें मोहम्मद एजाज खां उर्फ चांद बाबू पुत्र बदरूद्दीन के पास से एक 315 बोर तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed