{"_id":"5ccc86a4bdec2207594affad","slug":"11556907684-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग, गांव के लोगों व दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग, गांव के लोगों व दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव बाहुरी के पास शुक्रवार की दोपहर को अचानक जंगल में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। आग गांव की ओर बढ़ रही थी। इस पर गांव के लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों की सतर्कता से गांव में नुकसान होने से बच गया।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने बच्चा बाबा के आश्रम के पीछे जंगल से आग की लपटें उठती देखीं। आग की लपटें उठती देख गांव के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन आग की ओर बढ़ती जा रही थी। इस पर लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। एक घंटे के प्रयास के बाद टीम ने पूरी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने से जंगल में लगे पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। यदि आग गांव जक पहुंच जाती तो भारी नुकसान हो सकता था। गांव के लोगों की सतर्कता से गांव तक आग पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। गांव के प्रधान राकेश सिंह ने बताया कि सूचना देने के थोड़ी ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उसने आग पर काबू पा लिया।