{"_id":"59b18f2f4f1c1bee7f8b4c83","slug":"11504808751-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से पर काबू रखें अन्यथा व्यापार मंडल करेगा प्रदर्शन: सदाशिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से पर काबू रखें अन्यथा व्यापार मंडल करेगा प्रदर्शन: सदाशिव
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सदाशिव श्रीवास्तव में नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसएसपी वैभव कृष्ण से मुलाकात की। उन्होंने इकदिल थाना एसओ की शिकायत करते हुए रात में जबरन तीन व्यापारियों को थाने लाकर मारपीट करने व पैर दबवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इकदिल एसओ अपने गुस्से पर काबू रखें वरना व्यापार मंडल उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इकदिल थाना पुलिस बुधवार रात 12 बजे रेडीमेड व्यवसायी गिरीश कुमार, अरविंद कुमार व उदय कुमार के घर पर दबिश देकर उन्हें जबरन उठाकर थाने ले गई। थाने में उनके साथ मारपीट, गालीगलौज कर पैर दबवाए गए। उन्होंने कहा कि यह अधिकार किसने दिया कि जबरन पकड़कर लाएं और मारपीट कर व्यापारी से पांव दबवाएं। उन्होंने एसएसपी से इकदिल एसओ को तुरंत पुलिस लाइन भेजने की मांग की। रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा ने कहा कि एसओ को दोनों को बिठाकर बात सुननी चाहिए थी यह तो सरासर व्यापारी का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर इकदिल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मु. यूनुस अंसारी आदि मौजूद रहे।
- थानेदार पर व्यापारियों से पैर दबवाने का आरोप
- व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने एसएसपी से की शिकायत
- कहा, आरोपी थानेदार को पुलिस लाइन भेजें