फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   112 logo ko rasan banta

112 जरूरतमंदों को बांटा गया राशन

Sun, 17 May 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
112 logo ko rasan banta
फोटो संख्या 21: व्यापारी राजीव पोरवाल और विवेक पोरवाल ने राशन बांटा - फोटो : ETAWHA
इटावा/उदी। अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरणा से समाजसेवी और नेता लॉकडाउन में परेशान लोगों की मदद में जुटे हैं। शनिवार को शहर और उदी क्षेत्र में 147 लोगों को राशन बांटा गया।
विज्ञापन

शिक्षिका और कवियत्री रिचा राय ने शनिवार को 25 जरूरतमंदों को 5 किलो आटा, 3 किलो चावल, 1 किलो दाल, दो किलो आलू, 500 ग्राम नमक और 500 मिली सरसों का तेल बांटा। भारतीय किसान संघ की महिला प्रांत प्रभारी सुशीला राजावत ने 10 जरूरतमंदों को तीन किलो आटा, दो किलो चावल, 1 किलो आलू, 500 मिली सरसों का तेल और बिस्कुट बांटा। व्यापारी राजीव पोरवाल और विवेक पोरवाल ने 21 जरूरतमंदों को 5 किलो आटा, एक किलो दाल, 100 ग्राम चाय और केले बांटे। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व उपाध्यक्ष आकाश यादव ने 21 जरूरतमंदों को 10 किलो आटा, 1 किलो नमक, 1 रिफाइंड, और दो दिव्यांगजनों को आर्थिक मदद दी। पारस, जितेंद्र, रविकांत, राजीव और रामराज ने सहयोग किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता वीरेंद्र यादव ने 11 लोगों को रामलीला रोड स्थित अपने कार्यालय पर राशन बांटा। राजीव यादव व सुनील वर्मा ने सहयोग किया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गगन चतुर्वेदी ने चार जरूरतमंदों को 4 किलो आटा, 2 किलो चावल, व 500 मिली सरसों का तेल दिया। उदी गांव के प्रधान आशू भदौरिया ने चंबल पुल पर पैदल जा रही 11 प्रवासियों को पानी की बोतल, लाई, चना व बिस्कुट और नंगे पांव जा रहे तीन लोगों को जूते पहनाए। ग्राम पंचायत खेड़ा अजब सिंह के प्रधान गब्बर सिंह भदौरिया ने अरविंद सिंह भदौरिया, अमर पाल सिंह भदौरिया और राकेश भदौरिया के सहयोग से नौ जरूरतमंदों को 4 किलो आटा, 3 किलो चावल, 500 ग्राम चना बांटा। दिनेश पांडेय ने सात जरूरतमंदों को राशन बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा पिछड़ा मार्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंगूरी पाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने 35 लोगों को आटा, चावल आदि बांटा। राजेन्द्र सिंह, गोरखनाथ सिंह, लक्ष्मी वर्मा, कीर्ति वर्मा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed