फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   आलू से लदा ट्रैक्टर ट्रक की टक्कर से पलटा

आलू से लदा ट्रैक्टर ट्रक की टक्कर से पलटा

Tue, 24 Oct 2017 09:58 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
आलू से लदा ट्रैक्टर ट्रक की टक्कर से पलटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
थाना क्षेत्र के हाईवे पर सराय नरोत्तम गांव के पास सोमवार रात आलू के बीज से लदे ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे मालिक की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने ट्रैक्टर मालिक को मृत घोषित किया। चालक को भर्ती कर लिया।

औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा आजादनगर निवासी कप्तान सिंह (42) अपने ट्रैक्टर से आलू का बीज लेने के लिए मनियांमऊ स्थित आरएन कोल्ड स्टोरेज गए थे। ट्रैक्टर को उनका चालक रिंकू निवासी नियामतपुर थाना अजीतमल चला रहा था। रात करीब दो बजे उन्होंने अपने ट्रैक्टर में आलू का बीज लोड कराया और गांव की ओर चल दिए। कप्तान सिंह ट्रैक्टर पर बैठे थे और रिंकू ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर बकेवर थाना क्षेत्र के सराय नरोत्तम के सामने करीब ढाई बजे पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर पलट गया। कप्तान सिंह की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि चालक रिंकू घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चालक ट्रक को लेकर भगाने में सफल रहा।
विज्ञापन


- ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, मालिक की मौत
- सराय नरोत्तम गांव के पास हुआ हादसा, चालक घायल
- औरैया निवासी था ट्रैक्टर मालिक और चालक




















































फोटो नं. -18 व 19 पोस्टमार्टम हाउस मौजूद कप्तान सिंह परिजन तथा रोती बिलखती महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed