फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1076 people marked in disturbing election

मतदान में गड़बड़ी करने वाले 1076 लोग चिह्नित

Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
 1076 people marked in disturbing election
demo pic - फोटो : प्रतीकात्‍मक
 पुलिस प्रशासन ने तीसरे चरण में 19 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोग भयमुक्त होकर मताधिकार का प्रयोग करें, इसके पूरे प्रबंध किए गए हैं। मतदान के दौरान लोगों को वोट डालने के लिए धमकाने व अपनी पार्टी के पक्ष मतदान करने का दबाव बनाने वाले 1076 लोगों को चिह्नित किया गया है। ऐसे लोगों को पुलिस प्रशासन ने रेड कार्ड जारी कर पाबंद किया है। जिले में कुल 266 मतदान केंद्र बेहद संवेदी व 584 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले की इटावा, जसवंतनगर व भरथना विधान सभा सीट का चुनाव 19 फरवरी को होना है। जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिले में जसवंतनगर में 74, इटावा में 97 और भरथना में 95 मतदान केंद्र बेहद संवेदी हैं। इसके अलावा जसवंतनगर में 299, इटावा में 126 और भरथना में 159 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में शामिल हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। जसवंतनगर में 411, इटावा में 365 व भरथना में 300 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है जो मतदाताओं को प्रभावित करते हैं। इनके खिलाफ 107/116 की कार्रवाई की गई है। साथ ही ऐसे लोगों को 10 से लेकर पचास लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया गया है।  पुलिस के अधिकारियों ने पैरा मिलेट्री फोर्स के साथ गाव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन


वर्जन
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। चुनाव को प्रभावित करने वाले 1076 लोगों को लाल कार्ड और उनके साथ रहने वाले लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। जिले में ऐसे 1854 मतदाताओं को भी चिह्नित किया गया है। उन्हें सफेद कार्ड दिया गया है। चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 -  शिवहरी मीना, एसएसपी इटावा

कंट्रोल रूम को दें सूचना
पुलिस लाइन में चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां लोग चुनाव से संबंधित समस्याओं के बारे में बता सकते हैं। एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि कंट्रोल रूम को आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं। जसवंतनगर से शिकायत मिली कि दो गाड़ियां बिना परमीशन के चल रही हैं। इस पर पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया। इसके अलावा कंट्रोल रूम को जानकारी मिली के चौबिया क्षेत्र में बिना अनुमति के साइकिलों से प्रचार किया जा रहा है। मौके पर जाकर जांच की तो उन लोगों के पास परमीशन मिली। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह चुनाव से संबंधित शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 05688- 250206 व 05688- 258385 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed