{"_id":"5c0818b2bdec2241836bb44d","slug":"101544034482-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या मामले में मथुरा एसएसपी को दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या मामले में मथुरा एसएसपी को दिए गए निर्देश
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने बुधवार को सिंचाई विभाग के निरीक्षण गृह में सात पीड़ित महिलाओं की सुनवाई की। इसमें दो मामले मथुरा व औरैया जिलों से संबंधित रहे। जिनमें दहेज हत्या के एक मामले में मथुरा के एसएसपी को कारगर कदम उठाने को कहा गया। जबकि मकान खाली करवाने के मामले में औरैया के एसपी से कार्रवाई करने को कहा गया। कहा कि हर महीने के पहले बुधवार को यहां आकर पीड़िताओं की समस्याएं सुनेंगी।
यहां आयोग की सदस्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पॉवर की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़ित महिलाओं की गोपनीयता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की परेशानी को उन्हीं के द्वार पर सुनकर दूर किया जाए। इस वास्ते आयोग के सदस्यों को हर महीने के पहले बुधवार को जिलों में भेजा जा रहा है। पीड़ित महिलाओं की सुनवाई न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन सुलह समझौता योग्य प्रकरणों में दोनों पक्षों को बुलाकर समझाए। उन्होंने बताया कि कई मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुलह समझौता कराने के लिए अगले सुनवाई दिवस पर उपस्थित होने को कहा गया है। इस मौके पर नरेश तिवारी की पुत्री की दहेज हत्या, रानी को घर से निकाल देने, सुमनलता शर्मा का समझौता कराने, गमादेवी ने उत्पीड़न, चंद्रा अग्निहोत्री ने किरायेदारी और अनीता ने घर से निकाल देने के प्रार्थना पत्र दिए थे।
जिन पर आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ग्रामीण रामबदन सिंह, डिप्टी कलेक्टर अबुल कलाम व लालजी मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता चंद्रा, मोहम्मद लडड्न आदि मौजूद रहे। ब्यूरो