फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   आरटीओ कार्यालय का काम नही आया ढर्रे पर

आरटीओ कार्यालय का काम नही आया ढर्रे पर

Sat, 31 Mar 2018 12:11 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय का काम नही आया ढर्रे पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। रिश्वतखोरी व फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद से आरटीओ दफ्तर में अभी तक काम काज सामान्य नहीं हो सका है। दो एआरटीओ व फर्जी बाबुओं की गिरफ्तारी के बाद से आफिस में कर्मचारियों का संकट है। जिसका असर वाहनों के पंजीयन से लेकर तमाम दूसरे कार्यों पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन यहां रजिस्ट्रेशन न होने से वाहन स्वामियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


मालूम हो कि पिछले दिनों आरटीओ दफ्तर में छापामारे कर पुलिस ने वाहनों के फर्जी पंजीयन करने वाले गिरोह का खुलासा किया था। इस मामले में यहा तैनात एआरटीओ मोहम्मद अजीम व एसआरटीओ हिमांशु जैन व एक निजी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था। जबकि इस गोरखधंघे में शामिल लिपिक बेबी फरार हो गई थी। कई दिनों तक इस वजह से भी दफ्तर में कामकाज प्रभावित रहा। मौजूदा समय में यहां केवल पांच लिपिक कार्यरत है। जबकि चार लिपिकों के पद रिक्त है। आरटीओ राकेश सिंह ने जल्द ही इन पदों पर तैनाती का दावा किया था लेकिन सप्ताह भर बाद भी कोई तैनाती नहीं हुई। बाबू नही आया। यात्री कर अधिकारी एके जैसल ने बताया कि लिपिकों की कमी के चलते काम काज प्रभावित हो रहा है। रजिस्ट्रेशन के अलावा वाहनों की फिटनेस का भी प्रमाण पत्र जारी करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


- बाबुओं की कमी से कामकाज प्रभावित
- वाहनों के पंजीयन व फिटनेस की जांच पर असर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed