{"_id":"5a7f33c14f1c1b8f268b92fa","slug":"101518285761-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंत और सदाशिव फिर से मिलकर व्यापारी एकता को करेंगे मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंत और सदाशिव फिर से मिलकर व्यापारी एकता को करेंगे मजबूत
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
इटावा। दो धड़ों में बंटा व्यापार मंडल में फिर से एक हो गया है। श्याम बिहारी मिश्र गुट वाले व्यापार मंडल में अनंत प्रताप अग्रवाल और सदाशिव श्रीवास्तव के बीच प्रदेश नेतृत्व ने पंचायत कराई। इसके बाद दोनों व्यापारी नेता फिर से एक साथ काम करने को राजी हो गए। अनंत अग्रवाल को फिर से जिला अध्यक्ष और सदाशिव श्रीवास्तव को महामंत्री बनाया गया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में व्यापारियों की सुरक्षा व सम्मान दिलाने के लिए प्रयासरत है। वहीं प्रत्येक जिले में व्यापारी प्रकोष्ठ का गठन कर हर माह बैठक करने के निर्देश के बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आज तक निर्देशों का पालन नहीं किया। जिसके कारण व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न से व्यापारी मायूस है।
उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में व्यापारियों की दुकानों पर चोरी व लूट की घटनाओं का पर्दाफाश न होने से अपराधी बेखौफ हैं। अधिकारी पीड़ित की सुनने को तैयार नहीं हैं। ऊसराहार में सराफा व इलेक्ट्रानिक की दुकान पर लाखों रुपये की चोरी का पर्दाफाश न होना व्यापारियों में रोष के साथ असुरक्षा का माहौल बना रहा है। वहीं लखना, भरथना, बसरेहर व इटावा में हुई एक भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद एक फरवरी से लगने वाले ई-वे बिल को पोर्टल ध्वस्त होने से स्थगित किया गया लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा 9 फरवरी से ई-वे बिल लागू करने से छोटे-छोटे व्यापारियों को परेशानी आ रही है। वहीं बिजली विभाग द्वारा छोटे-छोटे उपभोक्ताओं का चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। बताया कि 7-8 अप्रैल को प्रदेश व्यापार मंडल का चुनाव बिठूर कानपुर मेें होना है। जिसके संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्रा शीघ्र जनपद दौरा कर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं को सुनेंगे। पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न व अभद्रता पर अंकुश लगाकर जल्द से जल्द घटनाओं के खुलासा की मांग की है। इस मौके पर जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष गुरुभेज सिंह भेजा, जयप्रकाश जैन, मनीष गुप्ता, प्रत्यूष वर्मा, गोरखनाथ वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनंत और सदाशिव व्यापारी एकता को करेंगे मजबूत
व्यापारी प्रकोष्ठ की हर माह बैठक न होने से रोष
फोटो नंबर 18- पत्रकारों से बातचीत करते व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल एवं सदाशिव श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो