{"_id":"59553cab4f1c1bca518b4662","slug":"101498758315-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चने की दाल व बेसन के नमूने लेकर दुकानदारों को किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चने की दाल व बेसन के नमूने लेकर दुकानदारों को किया आगाह
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बसरेहर कस्बा स्थित किराना की दो दुकानों से चने की दाल व बेसन एवं इटावा शहर स्थित एक बेकरी से टोस्ट का नमूना लिया। टीम ने खानपान दुकानदारों को सड़ी, गली चीजें न बेचने की चेतावनी दी। बरसात के दिनों में विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। वहीं, जन सामान्य को मिलावटी वस्तुओं की पहचान घर पर किए जाने की जानकारी दी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश यादव, शैलेंद्र कुमार की टीम ने बसरेहर कस्बा के मेन मार्केट स्थित किराना की दो दुकानों से नमूने एकत्रित किए। यहां किशन पोरवाल पुत्र नाथूराम पोरवाल के यहां से चने की दाल और छोटू पोरवाल पुत्र बलराम पोरवाल की दुकान से बेसन का नमूना लिया। टीम ने कस्बा बाजार में ठेलों पर बिकने वाले फलों को भी चेक किया। इसके बाद टीम ने शहर के बैरून कटरा साहब खां मोहल्ला स्थित तुलसीराम पुत्र श्रीकृष्ण की बेकरी पर जाकर मैदा व आटा आदि से बने आइटमों को चेक किया। यहां से टीम ने मैदा निर्मित टोस्ट का नमूना लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एकत्रित सैंपल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। मिलावट के खिलाफ लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। आम लोग किस तरह से मिलावट खाद्य पदार्थों की घरेलू जांच कर सकते हैं, इसके टिप्स दिए गए।