फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   10 thousand rupees prize history sheeter etawah, crime

Etawah News: 10 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 19 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees prize history sheeter etawah, crime
इटावा। कोतवाली पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नौ मार्च को शहर के मोहल्ला कटरा शमशेर खां नई बस्ती में दो पक्षों में आपसी विवाद में पथराव व फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से 17 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें उक्त घटना से संबंधित 17 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसी मामले में फरार चल रहा 10 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव उर्फ फौजी निवासी लोकूमल टोकनदास रामलीला रोड थाना कोतवाली को बृहस्पतिवार की रात मानिकपुर रोड स्थित पानी के प्लांट गेट के सामने से एक तमंचा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कानपुर देहात, जालौन सहित इटावा में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed