फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   10 new corona infected, including soldiers and migrants found

2- सिपाही और प्रवासी सहित 10 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 06 Jun 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
10 new corona infected, including soldiers and migrants found
फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के सिपाही और प्रवासी मजदूर समेत शनिवार को 10 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन

दो जून को संक्रमित पाए गए सैफई चिकित्सा विवि. के स्टेनो की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमितों में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भी शामिल है। इसके साथ की रिपोर्ट पांच दिन पहले पॉजिटिव आई थी।
इनके साथ ही अब जिले में पॉजिटिव केस 77 हो गए हैं। वहीं 33 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
तीन जून को लिए गए 78 सैंपल में शनिवार को 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 35 सैंपल जिला अस्पताल में आए मरीजों और 43 मोबाइल वैन की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र से इकठ्ठा किए थे। पॉजिटिव केस में 8 संक्रमित शहरी और दो ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में शामिल 60 वर्षीय प्रवासी मजदूर 4 जून को दिल्ली से लौटा था। कोई आसरा न होने की वजह से वह सैफई के भगवतीपुर गांव निवासी बेटी के घर ठहरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बेटी और उसके घरवालों को क्वारंटीन करके घर के आसपास के रास्तों को बंद कर दिया गया है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाना परिसर को सेनाटाईज किया जा रहा है। मेडिकल टीम सिपाही के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुटी है।
अफसरों का कहना है कि संक्रमित सिपाही को जसवंतनगर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीसरी संक्रमित 22 वर्षीय महिला सैफई चिकित्सा विवि के स्टेनो की पत्नी है। स्टेनो की 2 जून को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। माना जा रहा है कि पति के संपर्क में आने से महिला संक्रमण का शिकार हुई है।
कटरा साहब खां मोहल्ले का 33 साल का युवक भी संक्रमित पाया गया। यह मेडिकल रिप्रजेंटेटिव है और पांच दिन पहले उसके साथी एमआर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। नुमाइश चौराहे का रहने वाला 47 वर्षीय संक्रमित रिजर्व पुलिस लाइंस में किराने की दुकान चलाता है। इसके पॉजिटिव आने से पुलिस लाइन में भी खौफ का माहौल है।
टीवी अस्पताल के पीछे रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति मंडी में मजदूरी करता है, इसकी वजह से मेडिकल टीम मंडी के आढ़तियों से लेकर मजदूरों तक का सैंपल जुटा रही है।

छिपेटी में 18 वर्षीय युवक और पोस्ती खाना में 38 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली जो परचून की दुकान चलती है। फ्रेंड्स कालोनी आजादनगर से 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला। एक अन्य कोरोना पॉजिटिव 20 वर्षीय युवती है। यह जसवंतनगर के कैलोखर गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed