{"_id":"5eb1868b8ebc3e9091406771","slug":"10-jamati-came-from-maharajganj-has-quaranteen-etawha-news-knp558621449","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारजगंज से आए 10 जमाती, क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारजगंज से आए 10 जमाती, क्वारंटीन
विज्ञापन
फोटो संख्या 05: जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर के बाहर मौजूद सैंपल कराने आए जमाती
- फोटो : ETAWHA
जनपद महाराजगंज से रोडवेज बस पर मंगलवार सुबह शहर लौटे दस जमातियों को जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जांच के लिए सभी के सैंपल लिए गए हैं।
बताया कि लौटे जमातियों में पांच शहर के तीन भरथना, एक जसवंतनगर तथा एक चितभवन के रहने वाले हैं।
सैंपल देने आए जमातियों ने बताया कि13 मार्च को वे जमात में शामिल होने के लिए जनपद महाराज गंज गए थे। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन होने से फंस गए थे।
इसी दौरान प्रशासन ने उन्हें ग्राम धना में 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया था। सैंपल लिए जाने के बाद रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। महाराजगंज में एसडीएम को इटावा भेजने के लिए फोन किया। बताया अभी दूसरे प्रदेश से लोग आ रहे हैं।
इस पर जिलाधिकारी महाराजगंज को प्रार्थना पत्र दिया। सोमवार की रात एक बजे महाराजगंज से रोडवेज की बस से इटावा के लिए रवाना हुए।
मंगलवार दिन में 11 बजे इटावा पहुंचे। अन्य स्थानों से आने वाले लोगों को ग्राम कांधनी स्थित प.राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में लाकर पहले उनका मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जमाती कांधनी में मेडिकल कराए बगैर पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। जानकारी होने पर उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। सभी को सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन वार्ड में भेज दिया गया।
जिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने बताया कि महाराजगंज से आए सभी दस लोग जमाती हैं और इटावा जिले के रहने वाले हैं।
रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा। महाराजगंज में क्वारंटीन अवधि बिताकर आने के सवाल पर सीएमओ ने कहा कि शासन के निर्देशों के तहत जांच कराई गई और क्वारंटीन किया गया।
उन्होंने सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया को इन सभी दस जमातियाें को क्वारंटीन करने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।