फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1.98 Crore Demands Received Only 47.55 Lakh

1.98 करोड़ मांगे मिले केवल 47.55 लाख

Sun, 15 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
1.98 Crore Demands Received Only 47.55 Lakh
इटावा। ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने जितना पैसा शासन से मांगा था उसका आधा भी नहीं मिला है। अभी 47.55 लाख रुपये मिले हैं, विभाग के पास पहले का 10 लाख रुपया है। इस धनराशि से फिलहाल दो-तीन दिन में मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह दो बार हुई ओलावृष्टि से सदर, भरथना और चकरनगर तहसील क्षेत्र के किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ था। सर्वे के तहसील के अधिकारियों ने भारी लापरवाही बरती और कुछ सैकड़ा किसानों की फसलों को ही नुकसान बताया। सदर और चकरनगर तहसील में तो नुकसान 30 फीसदी से कम दिखाया गया था। अमर उजाला ने किसानों के साथ हुई नाइंसाफी को 8 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस खबर को सांसद रामशंकर कठेरिया ने संज्ञान में लिया और खुद जिलाधिकारी जेबी सिंह के साथ कुछ खेतों का निरीक्षण किया। सांसद के निर्देश पर जिलाधिकारी ने दोबारा सर्वे कराया। इसमें तीनों तहसीलों में 33 फीसदी नुकसान बताकर 9870 किसानों को मुआवजे के लिए चिह्ति किया गया। इन किसानों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने शासन से 01 करोड़ 98 लाख 14 हजार 573 रुपये मांगे थे। इसमें शासन ने 47.55 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विभाग के पास पहले का 10 लाख रुपया भी शेष है। आपदा प्रबंधन विभाग प्रभारी सचेत कुमार ने बताया कि दो तीन दिन में किसानों को मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भरथना तहसील में 5730, सदर तहसील में 3803 और चकरनगर में 280 किसानों को मुआवजा दिया जाना है। एडीएम ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मुआवजे की धनराशि की पहली किस्त मिल गई है। तहसीलों से किसानों की बेनीफिशरी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के साथ किसानों के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। सांसद कठेरिया ने कहा कि किसानों को पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा। अभी पहली किस्त आई है, जल्द ही दूसरी किस्त भी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed