{"_id":"5e4ecaba8ebc3ef2586970f8","slug":"yuvak-ne-laga-li-fanshi-etah-news-agr4304714113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पत्नियों के झगड़े से परेशान युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पत्नियों के झगड़े से परेशान युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/सकीट। दो बीबियों के बीच फंसे युवक ने रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। युवक तीन दिन से घर पर नहीं गया था।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव कवार निवासी प्रवीन कुमार कुशवाह पुत्र होरी लाल ने दो शादी की थीं। प्रवीन कुमार की पहली शादी विनीता निवासी गांव कायथा जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी। पहली पत्नी के कोई संतान नहीं हुई तो युवक ने दूसरी शादी नीतू निवासी गांव महादेव नगर जिला फिरोजाबाद के साथ कर ली। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। दोनों पत्नियों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है।
छह दिन पूर्व दूसरी पत्नी ने झगड़े के चलते विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी। इसके बाद दोनों पत्नियों में कुछ समय के लिए झगड़ा बंद हो गया था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे ही झगड़े बढ़ते चले गए। सोमवार को भी दोनों पत्नियों में झगड़ा हुआ था, तभी प्रवीन कुमार घर से चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह प्रवीन ने रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर पशुओं के लिए बनाए गए घेर में बने कमरे में फांसी लगा ली। जब लोगों को पता चला तो कमरे का दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से नीचे उतारा, तबतक उसकी श्वांस थम चुकीं थीं। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।