फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth want technical education, 1386 applications received in Polytechnic so far

Etah News: युवाओं में तकनीकी शिक्षा की चाह, पॉलिटेक्निक में अब तक 1386 आवेदन

Wed, 16 Apr 2025 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 16 Apr 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Youth want technical education, 1386 applications received in Polytechnic so far
पॉलिटे​क्निक में बनाई गई हैल्पडेस्क पर अभ्य​र्थियों के ऑनलाइन आवेदन राते कर्मचारी।  - फोटो : पॉलिटे​क्निक में बनाई गई हैल्पडेस्क पर अभ्य​र्थियों के ऑनलाइन आवेदन राते कर्मचारी।
एटा। रोजगार की अच्छी संभावना को देखते हुए युवाओं में तकनीकी शिक्षा की चाह बढ़ी है। पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए अब तक 1386 युवा आवेदन कर चुके हैं। प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

जिले में एकमात्र राजकीय पॉलिटेक्निक निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र के नगरिया मोड़ पर स्थित है। यहां सिविल, इलेक्ट्रोनिक और मैकेनिक ट्रेड में 75-75 सीटें हैं। जबकि ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के अभ्यर्थियों के लिए तीनों ट्रेड में 7-7 सीटें अलग से आरक्षित हैं। इस तरह कुल मिलाकर 246 सीट पर प्रवेश लेकर युवाओं को प्रशिक्षित किया जाता है।
विज्ञापन

बीते वर्षों में तकनीक के क्षेत्र में रोजगार के अवसर अन्य क्षेत्रों के मुकाबले तेजी से बढ़े हैं। इसके मद्देनजर युवा इसकी शिक्षा-प्रशिक्षण को अधिक महत्व दे रहे हैं। यही वजह है कि अब तक 1386 युवाओं ने प्रवेश के लिए आवेदन कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में परीक्षा के बाद काउंसलिंग से मिलेगा प्रवेश
आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मई में अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तर पर काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों की प्राथमिकता और प्राप्तांकों के आधार पर उन्हें संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।

हेल्पडेस्क पर निशुल्क किए जा रहे आवेदन
इस बार अभ्यर्थियों को पॉलिटेक्निक ने विशेष सुविधा दी है। पॉलिटेक्निक में अभियान के तहत अधिक से अधिक आवेदन कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संस्थान में हेल्पडेस्क बनाई गई है। यहां निशुल्क ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को केवल जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचना है।

प्रदेश की विभिन्न राजकीय, सहायता प्राप्त तथा निजी क्षेत्र की पॉलिटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न इंजीनियरिंग एवं तकनीकी डिप्लोमा, फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होते हैं। परीक्षा 20 मई से 28 मई के बीच कराई जाएगी। 3000 तक आवेदन कराने का लक्ष्य है। -चंद्रप्रकाश, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed