फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth sports events launched

युवा खेलकूद आयोजन का शुभारंभ

Thu, 05 Nov 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 05 Nov 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
Youth sports events launched
60 वें जनपदीय युवा समारोह का रंगारंग शुभारंभ करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि ने कहा कि खेल केवल आयोजन नहीं वरन शारीरिक सौष्ठव की महती आवश्यकता भी। खेलभावना सौहार्द की कुंजी है। इससे भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ता है। राजकीय इंटर कालेज क्रीडास्थल पर संबोधन में गिरि ने कहा कि खेल का आंकलन हारजीत से नहीं वरन खेल भावना से तय किया जाता है। हजारों छात्र-छात्राओं की भीड़ से उत्साहित शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन

इनकी उपस्थिति एवं प्रदर्शन इसका गवाह बन रहा है। प्रतिभागियों को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि टीम इंडिया की तरह टीम एटा का प्रदर्शन करें। इनकी मेहनत इन्हें टीम मंडल, टीम यूपी और एक दिन टीम इंडिया का भी हिस्सा बनाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसएस यादव ने संयुक्त रूप से मार्च पास्ट की सलामी ली। और दर्जनों गुब्बारे आकाश में छोड़कर आयोजन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सह संयोजक महावीर सिंह यादव ने आयोजन के सफल संचालन में मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया।
आयोजन समिति ने नगर के प्रथम नागरिक पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी एवं अन्य अतिथियों का माल्र्यापण कर स्वागत किया। संयोजक निगहत परवीन ने शिक्षा अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल खेल चुकी जनपदीय एथलीट निकिता ने खेल मशाल लेकर खेल मैदान का चक्कर लगाया। इस अवसर पर आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया।
संचालन अनिल शर्मा टिल्लू व रजनीश यादव ने संयुक्त रूप से किया। फील्ड व्यवस्थाओं में अशोक कुमार, विशांत कुलश्रेष्ठ, राजीव यादव बॉबी, यश सक्सेना, अनूप दुबे, श्यामू दुबे आदि प्रमुख थे। उपस्थित प्रधानाचार्यों में डा.दिनेश वशिष्ठ, डॉ विनीता तिवारी, डॉ रामनिवास यादव, रनवीर सिंह यादव, अनोखे सिंह यादव, मनोज तिवारी, डॉ सुधीर गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, अभिलाख सिंह यादव आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed