{"_id":"63d5008ff4b05b60f844bd20","slug":"youth-injured-in-road-accident-died-while-four-people-were-injured-in-etah-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार घायल, हालत नाजुक, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार घायल, हालत नाजुक, रेफर
Sat, 28 Jan 2023 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 04:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
एटा में शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल युवक की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को गंभीर हालत में आगरा और अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना मिरहची थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास की है। यहां अगस्त 2021 में बाइक सवार रोहित कुमार (29) निवासी ककरावली थाना पिलुआ हादसे में घायल हो गया था। इसके बाद से घायल का आगरा में निरंतर उपचार चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमॉर्टम कराया है। थाना प्रभारी छत्तरपाल सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आलमपुर के पास बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुआ था। उपचार के दौरान आगरा में मौत होने पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सकरौली थाना क्षेत्र स्थित जरानी चौकी के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार राजू सिंह निवासी निनामई थाना दादों जिला अलीगढ़ और इसका ममेरा भाई समोद कुमार निवासी नगला लक्ष्मण थाना बागवाला घायल हो गए। जबकि कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला चौबे मरथरा के पास बाइकों की भिड़ंत में ठाकुरदास निवासी गांव श्यौराई थाना मिरहची घायल हो गया। शहर में शिकोहाबाद रोड अबंतीवाई नगर साक्षी धाम के सामने बाइक सवार ने पैदल जा रहे अभि कुमार निवासी भगीपुर को टक्कर मारकर घायल कर दिया।