फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth found unconscious died during treatment

Etah News: बेहोशी मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 30 Jun 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 30 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth found unconscious died during treatment
कोतवाली नगर क्षेत्र में गोशाला के पास बृहस्पतिवार की रात मिला था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र जीटी रोड स्थित गोशाला के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति घायलावस्था में पड़ा मिला, पास में ही ई-रिक्शा खड़ा था। युवक को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शिनाख्त कराई तब परिजन को सूचना दी।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चिलासनी निवासी अनिल उर्फ उमाशंकर (32) की मौत हुई है। परिजन ने बताया कि अनिल खुद का ई-रिक्शा चलाकर परिवार की गुजर-बसर करता था। बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा। तलाश किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार को भी सुबह से तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर में पुलिस ने सूचना भेजी तब जानकारी हुई और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अनिल के रूप में मृतक की पहचान की। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवक घायल कैसे हुआ, यह तो जानकारी नहीं मिल सकी है। रात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। दोपहर में मृत्यु होने की सूचना पर ई-रिक्शा के नंबर से पता चला। तब गांव में परिजन को सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर उनको सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed