फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 04 Dec 2021 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder
एटा। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक के मामा ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी राजेश ने पोस्टमार्टम हाउस पर शनिवार को बताया कि उसके भांजे रामनाथ उर्फ बबलू को रिश्तेदार शुक्रवार को दोपहर के समय खेत पर ले गए। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। रिश्तेदार बाइक से कहीं चले गए। निधौलीकलां थानाध्यक्ष हेमंत राघव ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

------------
सूरत में कार्य करता था युवक
राजेश ने बताया कि रामनाथ सूरत में एक फैक्ट्री में कार्य करता था। दो दिन पहले मां की मौत पर घर आया था। छह दिसंबर को उसे सूरत जाना था। इसके लिए ट्रेन का रिजर्वेशन भी करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
युवक की मौत के संबंध में सूचना दी गई है। जिसके आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
इमरान नासिर खा, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed