फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies in road accident on Diwali

UP: दिवाली मनाने घर जा रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा...हाईवे पर इस हाल में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 21 Oct 2025 05:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 21 Oct 2025 05:49 PM IST
सार

दिवाली पर सड़क हादसे में युवक की माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Youth dies in road accident on Diwali
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा के हाईवे पर गांव सेंथरी पर लोडर वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह दिवाली पर बाइक से नोएडा से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


गांव लोधीपुर थाना अमांपुर जिला कासगंज निवासी शिव प्रकाश ने बताया कि बेटा राजकुमार उर्फ राजेंद्र (25) नोएडा में अपने मामा की दुकान पर काम करता था। सोमवार सुबह गांव लौटते समय मलावन थाना क्षेत्र में गांव सेंथरी के पास हाईवे पर हादसा हो गया। 

बाइक सवार राजकुमार उर्फ राजेंद्र लोडर वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घर पर जानकारी होते ही दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। शिव प्रकाश ने बताया कि राजकुमार चारा भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी मलावन ने बताया कि परिजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उनको सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed