फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies during treatment, allegation of negligence

इलाज के दौरान युवक की मौत, लापरवाही का आरोप

Wed, 30 Jun 2021 06:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment, allegation of negligence
एटा। इलाज के दौरान तबियत बिगड़ने पर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सकीट क्षेत्र के गांव चुन्नीपुर निवासी हरीओम (32) पुत्र नेत्रपाल सिंह की मौत हुई है। मृतक के भाई राजीव का आरोप है कि हरीओम कस्बा सकीट स्थित एक क्लीनिक पर इलाज करा रहे थे। चिकित्सक ने डेंगू होने की बात कही थी और इलाज कर रहा था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हरीओम क्लीनिक पर पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सक ने एक ड्रिप लगाकर उसमें कुछ इंजेक्शन डाले। इसके बाद तबियत बिगड़ गई। चिकित्सक ने फोन करके हरीओम के भाई अवधेश को जानकारी दी।
विज्ञापन

जब अवधेश क्लीनिक पर पहुंचा तो हरीओम की तबियत काफी खराब थी। चिकित्सक भाड़े पर कार करके हरीओम को लेकर एटा आया। यहां कई चिकित्सकों के पास भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन तबियत ज्यादा खराब होने की स्थिति में किसी ने भर्ती नहीं किया। आगरा ले जाते समय टूंडला पर हरीओम की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर डॉ. वीरेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed