फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth beaten up after intruders entered his home; accused of attempted abduction.

Etah News: घर में घुसकर युवक को पीटा अपहरण के प्रयास का आरोप

Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up after intruders entered his home; accused of attempted abduction.
एटा। शहर के मोहल्ला नारायण नगर निवासी आशुतोष उपाध्याय उर्फ आशू ने जिला पंचायत सदस्य, उसके साथी सहित तीन लोगों पर घर में घुसकर पीटने और जबरन ले जाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 11 अगस्त की सुबह करीब 11:45 बजे आरोपी उसके घर में घुसे और गाली-गलौज करते हुए पीटा। इसके बाद उसे घसीटकर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

आशुतोष के मुताबिक करीब छह वर्ष पहले उसने 50 हजार रुपये लिए थे, जिसमें 30 हजार रुपये एक बार और पांच हजार रुपये दूसरी बार वापस कर दिए थे। आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले जिला पंचायत सदस्य और साथी उसकी बाइक भी ले गए थे। पंचायत में बाइक वापस दिलाने की बात हुई, लेकिन आज तक वापस नहीं मिली।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना के अगले दिन 12 अगस्त को कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसका आरोप है कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, अगर तहरीर दी है तो प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed