फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man lied and married girl for second time In Etah case was filed

काली करतूत: शादी करके ससुराल पहुंची दुल्हन, पति की सच्चाई पता चली तो उड़ गए होश, उठाया यह कदम

Mon, 10 Apr 2023 07:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 07:39 PM IST
सार

एटा में एक युवक व परिवार वालों की काली करतूत सामने आई है। युवक ने एक युवती को धोखा देकर उससे दूसरी शादी कर ली। जबकि उसकी पहले भी शादी हो चुकी थी। दुल्हन ससुराल पहुंची और पति की सच्चाई पता चली तो होश उसके उड़ गए। 

विज्ञापन
young man lied and married girl for second time In Etah case was filed
युवक ने झूठ बोलकर युवती से दूसरी शादी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी हो जाने के बाद भी झूठ बोलकर युवती से दूसरी शादी कर ली। युवक मूल रूप से मैनपुरी और युवती एटा की रहने वाली है। शादी करके ससुराल पहुंची नवेली दुल्हन को पति की सच्चाई पता चला तो वह थाने पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शादी में पिता ने काफी दान-दहेज दिया

मामला पिलुआ थाना क्षेत्र के नगला दुबे गांव का है। गांव निवासी अमरपाल सिंह की पुत्री कल्पना ने रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि 16 जून 2019 को शादी अजय कुमार निवासी नगला केहरी थाना बेवर जिला मैनपुरी से हुई। शादी में पिता ने काफी दान-दहेज दिया। जब ससुराल पहुंची तो पता चला कि अजय की पहले भी एक शादी आरती निवासी ऊसराहार जिला मैनपुरी के साथ हो चुकी है।
विज्ञापन

कम दहेज लाने का ताना मारना शुरू कर दिया

इसके बाद सास सियादेवी और ननद साधना पत्नी विनोद कुमार निवासी न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी ग्वालियर रोड आगरा ने कम दहेज लाने का ताना मारना शुरू कर दिया। स्कॉर्पियो कार लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि झूठ बोलकर दूसरी शादी करने का विरोध किया तो पति व अन्य लोगों ने पिटाई भी की। थानाध्यक्ष पिलुआ दिनेश सिंह ने बताया कि शिकायत एसएसपी से दी गई थी। उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed