फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young man died in nursing home in Etah family created ruckus by alleging negligence

नर्सिंग होम में युवक की मौत: पेट की समस्या पर भर्ती किया गया था; स्वास्थ्य विभाग से नोटिस के बाद भी चल रहा

Sat, 16 Sep 2023 07:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 07:13 PM IST
सार

एटा में नर्सिंग होम में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उसे पेट की समस्या पर भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य विभाग से नोटिस मिलने के बाद भी यह नर्सिंग होम चल रहा है। 

विज्ञापन
Young man died in nursing home in Etah family created ruckus by alleging negligence
Docter

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक निजी नर्सिंग होम में शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। उसे पेट में दिक्कत होने के बाद यहां भर्ती किया गया था। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। काफी देर हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गिरौरा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में संचालित नर्सिंग होम में शुक्रवार की शाम गांव फूलपुर निवासी एक युवक को भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन ने हंगामा किया। बाद में समझौता होने के बाद परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- धर्मशाला की जमीन कब्जे का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अपंजीकृत नर्सिंग होम का बोलबाला है। आए दिन किसी न किसी नर्सिंग होम या क्लीनिक पर मरीजों की मौतें भी हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन एक सील होने के बाद दूसरा खुल जाता है। यहां मरीजों की जान से खेला जाता है। 

यह भी पढ़ेंः- चुनौती बना डायरिया: तीन दिन से हो रहीं बच्चों की मौतें, अचानक होता उल्टी-दस्त और फिर थम गईं सांसें

डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि गिरौरा में संचालित नर्सिंग होम पंजीकृत है। उसका नवीनीकरण नहीं हुआ है। संचालक द्वारा आवेदन किया गया है। अगस्त माह में वहां जांच के लिए गए थे। अनियमितताएं मिलने पर नोटिस दिया गया था। लेकिन संचालक द्वारा नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया। किसी मरीज की मौत होने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed