फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man died due to treatment of quack doctor In Etah health department team sealed clinic

झोलाछाप डॉक्टर ने ले ली जान: चौथी ड्रिप चढ़ने के दौरान अचानक पेट में हुआ दर्द...और हो गई मौत; क्लीनिक सील

Wed, 06 Sep 2023 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Sep 2023 08:05 PM IST
सार

एटा में झोलाछाप डॉक्टर ने युवक की जान ले ली। चौथी ड्रिप चढ़ने के दौरान अचानक उसके पेट में दर्द हुआ और मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील कर दिया। 

विज्ञापन
young man died due to treatment of quack doctor In Etah health department team sealed clinic
Etah News: झोलाछाप के इलाज से मृत जसवीर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इस पर परिजन ने हंगामा कर दिया। युवक के पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके कारण परिजन उसे क्लीनिक पर ले गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी रघुवीर ने बताया कि कासगंज जनपद के गांव जमालपुर निवासी दामाद 21 वर्षीय जसवीर तीन दिन पहले घर आए थे। बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे के करीब उनके पेट में दर्द हुआ। इस पर गांव नगला डूडा में डॉ. करन सिंह के क्लीनिक पर लेकर गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 39 महीने भी न चला 7 जन्मों का बंधन, शादी के 13 महीने बाद मुकदमा और अब राहें जुदा; वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक द्वारा तीन ड्रिप लगाई गई। चौथी ड्रिप चढ़ रही थी, इसी दौरान तेजी से पेट में दर्द उठा। वह चीखने-चिल्लाने लगा। कुछ समय में ही उसकी मौत हो गई। परिजन क्लीनिक पर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ेंः- पुराना घर ढहाते समय गिरी पक्की छत: मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत और दो घायल; परिजन ने शव रखकर सड़क की जाम

क्लीनिक पर जांच के लिए डिप्टी सीएमओ को भेजा गया था। क्लीनिक अपंजीकृत था, उसे सील कर दिया गया है। अपंजीकृत क्लीनिक व नर्सिंग होम पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed