फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man died after being hit by speeding vehicle who had come to watch Urs in Etah

Etah: उर्स देखने आए युवक की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत, अन्य हादसों में तीन की हालत नाजुक

Sun, 29 Oct 2023 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 07:35 PM IST
सार

एटा में उर्स देखने आए युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य हादसों में घायल हुए तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
young man died after being hit by speeding vehicle who had come to watch Urs in Etah
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की रात उर्स का मेला देखने आए युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल को परिजन इलाज के लिए आगरा लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। इनको रेफर किया गया है। हादसा थाना व कस्बा अवागढ़ में हुआ।

विज्ञापन


सकरौली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी सोनू कुमार (26) की हादसे में मौत हुई है। चाचा कृपा शंकर ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9 बजे गांव से ट्रैक्टर लेकर कुछ युवक अवागढ़ में चल रहे उर्स को देखने के लिए गया था। तभी रात करीब 10 बजे सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। साथ के लड़कों ने गांव में हादसा होने की जानकारी दी। तब गांव से काफी लोग अवागढ़ पहुंचे। उसे निजी क्लीनिक पर दिखाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आगरा में भी दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने जान बचने की संभावना से इन्कार कर दिया। तब एक अन्य अस्पताल लेकर गए, यहां भर्ती करके उपचार शुरू किया था तभी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ेंः- सचिन हत्याकांड: अफवाह फैलाई... झूठा मुकदमा दर्ज कराया, ससुरालीजन ने साक्ष्य मिटाए; हकीकत सुनकर सभी रह गए सन्न

वहीं थाना व कस्बा मारहरा में टेंपो की टक्कर से शनिवार की शाम करीब 6 बजे खचेर सिंह निवासी भुरगवां गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव पलिया के बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किशोरी लाल निवासी जोहरपुर घायल हो गया। जबकि अन्य हादसे में योगेंद्र निवासी मोहम्मदाबाद थाना बागवाला घायल हुआ है। तीनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed