Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young children grappling with math problems

Etah News: गणित के सवालों में उलझे नौनिहाल

Wed, 18 Nov 2026 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young children grappling with math problems
मारहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : विकास प्राधिकरण कार्यालय में पदभार ग्रहण करतीं, नवागत उपाध्यक्ष। संवाद
एटा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाओं का शुभारंभ हो गया। पहले दिन छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ परीक्षा देने पहुंचे। सुबह से ही विद्यालयों में बच्चों की चहल-पहल दिखाई दी। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू कराई गई। इस दौरान कहीं बच्चे प्रश्नपत्र हल करने में जुटे रहे तो कहीं गणित के सवालों ने उन्हें उलझाए रखा। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई। शिक्षकों की निगरानी में बच्चों ने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से परीक्षा दी।
विज्ञापन


मारहरा विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धरपसी में कुल 143 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। मंगलवार को आयोजित परीक्षा में 127 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रथम पाली में सुबह करीब साढ़े नौ बजे बच्चे विद्यालय पहुंचे। यहां कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने हिंदी तथा कक्षा तीन के बच्चों ने गणित विषय की परीक्षा दी। गणित के प्रश्नपत्र को देखकर कई बच्चे कुछ देर तक उलझे नजर आए। प्रधानाध्यापक आदित्य प्रकाश सिंह परीक्षा कक्ष में व्यवस्थाएं संभालते रहे।
विज्ञापन


वहीं अलीगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बुलाकीनगर, प्राथमिक विद्यालय जुनेदपुर, कंपोजिट विद्यालय नगला सवि, उच्च प्राथमिक विद्यालय कालिंजर और पीएमश्री विद्यालय अलीगंज सहित अन्य विद्यालयों में भी परीक्षाएं कराई गईं। दूसरी पाली में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय का पेपर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीएसए विनोद कुमार ने विद्यालयों में पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा कराने और उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। सकीट में बीईओ नेत्रपाल सिंह ने कहा कि परीक्षा नकलविहीन और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कायाकल्प प्रभारी सत्य प्रताप सिंह, संकुल प्रभारी प्रवेश यादव और शिव कुमार दीक्षित सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
---वर्जन--
मंगलवार से परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सभी विद्यालयों में समय सारिणी के अनुसार परीक्षा कराई गई। - अनुपम अवस्थी, बीएसए

मारहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद

मारहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : विकास प्राधिकरण कार्यालय में पदभार ग्रहण करतीं, नवागत उपाध्यक्ष। संवाद

मारहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद

मारहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : विकास प्राधिकरण कार्यालय में पदभार ग्रहण करतीं, नवागत उपाध्यक्ष। संवाद

मारहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद

मारहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : विकास प्राधिकरण कार्यालय में पदभार ग्रहण करतीं, नवागत उपाध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed