{"_id":"57c32a9f4f1c1b0d4bd51474","slug":"yahaan-to-jagah-jagah-khule-hai-maut-ke-kuen","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो जगह-जगह खुले है मौत के कुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो जगह-जगह खुले है मौत के कुएं
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खुले मैनहोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका ने गली मोहल्लों एवं कालोनियों में पुलियों की सफाई के लिए बनवाएं मैनहोल खुले छोड़ दिए हैं। जो हादसों का कारण बन रहे हैं। रात के अंधेरे में इनमें अक्सर लोग गिर जाते हैं। जबकि बारिश में जलभराव होने पर भी इनसे हादसा हो जाता है।
नगर में तमाम कालोनियां बनी हुई हैं। इन कॉलोनियों में पानी निकासी के लिए बनी नालियों पर जो पुलियां बनाईं गईं हैं उनमें बीच में मैनहोल बनाए गए हैं। लेकिन पालिका ने इन मैनहोलों पर जाल या पत्थर आदि रखवाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। गंगेश्वर कॉलोनी, लवकुश नगर, स्टेट बैंक कालोनी, सोलह बीघा सहित नगर की तमाम बस्तियों में हर गली की पुलिया का मैनहोल खुला हुआ देखा जा सकता है। बारिश में तो जलभराव होने पर यह मैनहोल दिखाई ही नहीं देते है। रात के समय तो अक्सर ही लोगों के लिए दिक्कतें होती हैं। अंधेरा होने पर भी लोग इनके माध्यम से दुर्घटना का शिकार होते हैं।
मैनहोल खुले होने से काफी दिक्कतें होती हैं। पालिका से कई बार शिकायतें की गई हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। - शैलेश गौतम निवासी सोलह बीघा
उनके क्षेत्र में कई मैनहोल खुले हुए हैं जिनसे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। बच्चे तो अक्सर इनमें गिर जाते हैं। - प्रताप निवासी गंगेश्वर कॉलोनी
जिन बस्तियों में मैनहोल खुले हुए हैं उन पर पालिका शीघ्र जाल लगवाएगी।
- निहाल सिंह अधिशासी अधिकारी नगरपालिका कासगंज