फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yaatriyon kee bheed ke saamane vaahanon ka tota

यात्रियों की भीड़ के सामने वाहनों का टोटा

Mon, 28 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 28 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
yaatriyon kee bheed ke saamane vaahanon ka tota
रोडवेज बस स्टेंड पर सुबह से उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को शहर में भीड़ का आलम रहा। सड़कों पर वाहनों की कतार लगी रही। वहीं बस स्टैंड पर यात्रियों का रेला दिखाई दिया। होली पर्व के बाद घरों से लौट रहे लोगों के चलते यह भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

होली पर्व से लौट रही यात्रियों की भीड़ के सामने परिवहन निगम की वाहन व्यवस्था बौनी पड़ रही है। सोमवार को सुबह से ही रोडवेज बस स्टेंड पर यात्रियों का रेला रहा। बसों की कमी से परेशान सैकड़ों लोग सड़कों पर ही अन्य डिपो की बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। लेकिन पीछे से आ रही बसें खचाखच होने के चलते अधिकांश बस स्टेंड के अंदर नहीं जा रहीं थी।  ट्रक, टैंकर भारी वाहनों पर लोग लिफ्ट लेने को मजबूर थे।
विज्ञापन


पर्व पर बढ़ी डग्गामार वाहनों की संख्या
जिले में डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा। होली पर्व पर इनकी संख्या और बढ़ गई है। सर्वाधिक परेशानी नकली रोडवेज से हो रही है। आगरा-कासगंज मार्ग पर दिन भर इन फर्जी रोडवेज (निगम के रंग में रंगी) बसों की लाइन रहती है। रंग से भ्रमित करने वाले इन संचालकों ने बसों पर उत्तर प्रदेश परिवहन की तर्ज पर उत्तर प्रदेश परमिट भी लिखा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
यात्रियों के लिए दिल्ली मार्ग पर सौ बस लगाई गई हैं। बस स्टेंड पर तैनात टीम यात्रियों की सुविधानुसार विभिन्न मार्गों पर वाहनों की व्यवस्थाएं कर रही है। पर्व के बाद लौट रहे लोगों के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।
- संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed