फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Wrestlers from across the country showcased their strength in the Dangal.

Etah News: दंगल में देशभर के पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम

Tue, 04 Nov 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers from across the country showcased their strength in the Dangal.
पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल शुरू कराते अ​भिषेक प्रधान। संवाद
अलीगंज(एटा)। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। देश भर से आए पहवानों ने इसमें दमखम दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर ददा।
विज्ञापन


दंगल में पंजाब, हरियाणा, अलीगढ़, सिकंदराराऊ, हाथरस, एटा सहित कई प्रदेश और जिलों के पहलवानों ने भाग लिया। इनके मुकाबले देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी और दर्शकों ने पूरे जोश के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिषेक प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि नवल किशोर शाक्य ने किया। पहली कुश्ती नीटू पहलवान भूरखा अखाड़ा ने जीती। इसके बाद कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।


मुख्य मुकाबले में आसिफ भूरा पहलवान अलीगंज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नरेश पहलवान को परास्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं चंचल पहलवान जैथरा ने भी अपने कौशल का लोहा मनवाया। इन रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शक उत्साह से झूम उठे और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, सादिक पहलवान, रामनिवास सिंह, रिंकू शाक्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed