फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women will worship on Karva Chauth with silver pots and plates.

Etah News: चांदी के कलश और थाल से महिलाएं करेंगी करवाचौथ पर पूजन

Tue, 07 Oct 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 07 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women will worship on Karva Chauth with silver pots and plates.
गोविंद वर्मा
एटा। करवाचौथ के दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में महिलाओं में सजने-संवरने के साथ ही पूजन संबंधी सामान खरीदने की भी होड़ लगी है। चांदी के करवा और थालियों की भी मांग है। तमाम महिलाएं परंपरागत पीतल और स्टील के बजाय इस बार चांदी के करवे-थाल में पूजन करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित स्थानीय सराफा बाजार व मुख्य बाजारों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुट रही है। पूजा थाल, छलनी, लोटा, दीए, रोली, चावल, करवा, चुनरी और सोलह शृंगार के सामान की खरीदारी जोरों पर है। चांदी के कलश और थालियां खरीदना महिलाएं शुभ मानती हैं। यही वजह है कि चांदी की महंगी कीमत के बावजूद इसके खरीदारों की बाजार में कमी नहीं है। सराफा व्यवसायी राहुल वर्मा ने बताया कि चांदी की थालियों-करवा के अलग-अलग मूल्य हैं। 20 ग्राम का करवा 3000, 30 ग्राम 4500, 50 ग्राम 7500, 100 ग्राम 15000 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन

वहीं चांदी की छोटी थालियों में 30 ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 4500 से 7500 रुपये है। वहीं स्टील आदि धातु से बने डिजाइनर करवे 300 से 500 रुपये व थालियां 100 से लेकर 350 रुपये तक खूब बिक रही है। बाजार में खरीदारी करने आईं सुलेखा कुशवाह ने बताया कि करवाचौथ का व्रत सुहागिनों का सबसे पावन पर्व है। ऐसे में पूजन सामग्री से लेकर श्रृंगार तक हर चीज़ में सौंदर्य और परंपरा का संगम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग

करवाचौथ पर्व पर अच्छे व्यापार की उम्मीद है। इस बार ग्राहकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है जिससे बाजारों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। चांदी के करवों की बिक्री भी हो रही है। - गोविंद वर्मा, सराफा व्यवसायी


करवाचौथ को लेकर उत्साहित हूं। खरीदारी लगभग पूरी हो चुकी है। चांदी के करवा व थाली की इस बार खरीदारी की है। बाजारों से पूजा की रेडीमेड किट के साथ अन्य पूजा संबंधी सामान खरीद लिया है। - अंजली, मोहल्ला मयूर विहार

गोविंद वर्मा

गोविंद वर्मा

गोविंद वर्मा

गोविंद वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed