फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women who did excellent work under Mission Shakti were honored

मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Sat, 21 Aug 2021 09:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Women who did excellent work under Mission Shakti were honored
एटा। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, डीएम अंकित अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिले में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी पर किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर टीवी के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसमें क्षेत्रीय महिलाओं, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा ब्रांड एंबेसडर के रूप इस कार्य को और गति देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

ताकि समाज में फैली बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटा सकें और बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षित कर सकें। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से मिशन शक्ति के माध्यम से नारी शक्ति को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला बीट सिपाही, अधिकारियों की ओर से गांव में भ्रमण के दौरान महिलाओं, बालिकाओं की समस्याओं के निराकरण के सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी ने सभी आगंतुक अतिथियों, अधिकारियों, मातृ शक्ति का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम संचालन डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह ने किया। इस दौरान एएसडीएम अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी कमलेश त्रिवेदी, बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह, भारी संख्या में सम्मानित होनी वाली महिलाएं, शिक्षकाएं, पुलिस आरक्षी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed