{"_id":"612126758ebc3e79bf57bfd2","slug":"women-who-did-excellent-work-under-mission-shakti-were-honored-etah-news-agr504577320","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, डीएम अंकित अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिले में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी पर किया गया।
ग्राम पंचायत स्तर पर टीवी के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसमें क्षेत्रीय महिलाओं, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा ब्रांड एंबेसडर के रूप इस कार्य को और गति देने की आवश्यकता है।
ताकि समाज में फैली बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटा सकें और बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षित कर सकें। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से मिशन शक्ति के माध्यम से नारी शक्ति को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला बीट सिपाही, अधिकारियों की ओर से गांव में भ्रमण के दौरान महिलाओं, बालिकाओं की समस्याओं के निराकरण के सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी ने सभी आगंतुक अतिथियों, अधिकारियों, मातृ शक्ति का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम संचालन डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह ने किया। इस दौरान एएसडीएम अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी कमलेश त्रिवेदी, बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह, भारी संख्या में सम्मानित होनी वाली महिलाएं, शिक्षकाएं, पुलिस आरक्षी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।