फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women were made to lie on the ground outside the operation theatre.

Etah News: ऑपरेशन थिएटर के बाहर महिलाओं को जमीन पर लिटाया

Fri, 28 Nov 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women were made to lie on the ground outside the operation theatre.
सीएचसी निधौली कलां में नसबंदी ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाई गईं महिलाएं। स्रोत वीडियोग्रेब
निधौली कलां। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को नसंबदी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अव्यवस्थाएं और लापरवाही हावी रही। ऑपरेशन के बाद महिलाओं को ओटी के बाहर बिना बिस्तर जमीन पर लाइन से लिटा दिया गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जेएसवाई वार्ड में शिफ्ट किया गया। जमीन पर सिर्फ एक चादर बिछी थी। उसी पर महिलाओं को लिटाया जा रहा था। मौसम सर्द होने पर भी महिलाओं को ओढ़ने के लिए चादर तक उपलब्ध नहीं कराई गई। कैंप में पहुंची महिलाएं ऑपरेशन थिएटर के बाहर जमीन पर लेटी थीं और उनको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घेरे खड़ी थीं। नसबंदी शिविर में व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन

महिलाओं के परिजन के बोलने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इशारा कर शांत करा दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बैठक होने के कारण वह शिविर में मौजूद नहीं रह सके। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed